प्रयागराज: छीतपुर रेलवे लाइन के पास से दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना जार्ज टाउन पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है,पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के ऊपर पहले से कई आपराधिक मामले के मुकदमे दर्ज हैं,पकड़े गए दोनों अभियुक्त शहर के अलग-अलग स्थान के रहने वाले हैं।