पटना ग्रामीण: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से पुलिस के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर रात 11:43 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लुट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।