सदर: लखनऊ में शादी का झांसा, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
Sadar, Lucknow | Jun 5, 2026 लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आलमबाग निवासी युवक जुबैर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत में आरोपी के परिजनों को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।