अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शाहजहांपुर जिला की नगर इकाई जलालाबाद द्वारा छात्राओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। नगर के श्री आचार्य राम मोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर में 'छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर' का भव्य शुभारंभ किया गया।