गुमला: टुडू रमा मोड में कार से बचने के प्रयास में बाइक सवार चार युवक घायल, एक अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के टुडू रमा मोड में सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार से बचने के क्रम में एक बाइक में सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिरगांव निवासी 18 वर्षीय रूपेश बड़ा को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।