धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
Dhampur, Bijnor | Oct 22, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी लोकेंद्र सिंह बाइक से गांव हाफसाबाद चमन जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव से निकलने के बाद ही नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी जिसमें लोकेंद्र सिंह घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।