*जिला अंतर्गत सभी मुख्य पथों के किनारे अतिक्रमण को हटाया जाएगा*
*सड़क दुर्घटना नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने का दिया गया निर्देश*
जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाएगा। इसको लेकर सभी मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने को प्राथमिकता दिया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, साधारण मंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित एनएचएआई, एनएच के प्रोजेक्ट अभियंता, आरसीडी एवं rwd के कार्यपालक अभियंता एवं सभी ईएसआई तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
आज की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि एनएच डिविजन कोटवा के द्वारा मुख्य पथ के किनारे स्थाई एवं अस्थाई स्थान को चिन्हित किया गया है एवं इसी से संबंधित 600 लोगों को नोटिस दिया गया है। एनएच डिविजन मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि इस डिवीजन में 500 लोगों को नोटिस गया है। वहीं चकिया डिविजन के द्वारा बताया गया कि चाकिया केसरिया पथ से संबंधित 28 एवं मधुबन आंचल से संबंधित 27 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है।
पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में एनएच डिविजन कोटवा के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि पिपरा कोठी ओवरफ्लाई के नीचे ट्रैफिक चेक पोस्ट बना दी गई है, अब वहां ट्रैफिक पुलिस/ फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जानी है।
जिलाधिकारी के द्वारा सभी ईएसआई (एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर) को निर्देश दिया गया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की पूर्व की बैठक में जो आदेश दिए गए थे उसका कितना अनुपालन हुआ है। इससे संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।
स डिवीजन मोतिहारी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया गया कि मोतिहारी के छतौनी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र कारण प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि मोतिहारी से रक्सौल जाने के क्रम में लेफ्ट साइड बाएं तरफ की सर्विस रोड बना दिया गया है तीन से चार दिनों के अंदर उसके आसपास से मिट्टी को हटा दिया जाएगा साथ ही न के पूर्व दिशा के सर्विस लैंड को भी शीघ्र ही सही कर दिया जाएगा जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि वहां आसपास जो भी गड्ढे हैं सभी को तुरंत भरवा कर पथ को मोटरेबल बनाएं अगर दुर्घटना हुई तो जिला प्रशासन प्राथमिक की दर्ज कराकर कार्रवाई करेगा जिलाधिकारी लोगों को कोई सुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के द्वारा सुगौली में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि रोड पर सब्जी बाजार नहीं लगे इसको लेकर नगर पंचायत सुगौली से बात करें और उसको दूसरे जगह शिफ्ट कराएं। बंजरिया थाना के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में पकड़ी गई गाड़ियों के लगे रहने का मामला भी सामने आया जिस पर बताया गया कि बंजरिया का नया थाना भवन बन गया है और शीघ्र ही गाड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोतीझील के किनारे बने हुए मरीन ड्राइव से शहर की गलियां/पथ मिलती है जहां दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन सभी गाली वाले पौधों में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश आरसीडी मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों पर नजर रखें एवं कहीं भी अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित करते हुए उसे हटाएं। इसमें संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का सहयोग प्राप्त करें।
सड़क दुर्घटना की समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह मई तक दुर्घटना में कमी आई है। जनवरी 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक जिला में कुल 213 दुर्घटना प्रतिवेदित है जिसमें एक 176 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 98 लोग जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा हर हाल में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जो हॉटस्पॉट है उसे चिन्हित करते हुए वहां पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरा, ब्लिंकिंग लाइट अथवा स्पीड ब्रेकर लगवाएं। एनएच से अगर कोई कट निकला हुआ है अथवा वहां ग्रामीण सड़क जुड़ती है, वहां भी आसपास में स्पीड ब्रेकर लगाया जाए और स्पीड लिमिट का साइनेज लगवाया जाए। सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की सूची i- RAD पर एंट्री करने हेतु संबंधित थानों को निर्देश दिया गया ताकि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों का नियमित रूप से भ्रम कर देखें। मेंटेनेंस वाली सड़कों को ठीक कराएं। सभी कार्यपालक अभियंता अपने अंतर्गत पथों का सर्वे करें और संबंधित फिटनेस सर्टिफिकेट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं।
राहबीर (गुड समेरीटन) की सूची शीघ्र भेज देने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया ताकि 15 अगस्त के दिन मुख्य समारोह में राहबिरों को सम्मानित किया जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar