फुलवारी: बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कुरथौल बाजार समेत कई पूजा पंडालों का किया उद्घाटन
माहासप्तमी पूजा के मौके पर फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुरथौल बाजार, आदर्श ग्राम कुरथौल दुर्गा पूजा समिति, देवी स्थान चांगर समेत कई पूजा पंडालों में बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने पहुंचकर पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने दुर्गा मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की।