फुलवारी: फुलवारी शरीफ के शहीद गोलंबर से शराब बरामद, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा
बिहार में शराबबंदी के बावजूद आए दिन शराब तस्करी की वारदात हो रही है।शराब कारोबार में अब तो नाबालिग भी शामिल होने लगे है।हालांकि पुलिस भी शराब कारोबारियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।फुलवारी शरीफ के शहीद गोलंबर से देसी शराब बरामद किया गया है।इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा गया की है।मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे इस मामले की जानकारी फुलवारी शरीफ थाने से मिली है।