फुलवारी: साकेत बिहार मोड़ पर मां दुर्गा के पूजा पंडाल को दिया गया है केदारनाथ मंदिर का स्वरूप
इस बार पटना के रिहाईशी इलाकों के साथ-साथ फुलवारी शरीफ में भी मां दुर्गा के पंडाल को कुछ अलग और आकर्षक बनाने की पहल की गई है। साकेत बिहार मोड़ पर क्रांतिकारी युवा मंच के द्वारा मां दुर्गा के पंडाल को केदारनाथ मंदिर का स्वरूप दिया गया है। बुधवार शाम 4:00 बजे समिति सदस्य ने बताया कि इस बार फुलवारी शरीफ के लोगों को यहीं पर आकर्षक पंडाल देखने को मिलेगा।