फुलवारी: फुलवारी शरीफ के विनायक नगर कॉलोनी से गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
विनायक नगर कॉलोनी से एक बच्चा अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकला था लेकिन काफी देर के बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा।जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने में इसकी सूचना दी।पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए बच्चे को शाहपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।इस बात की जानकारी बुधवार शाम 4:00 बजे फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने दी है।