🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
पारिवारिक कलह में नोकझोंक के बाद मारपीट, थाने पहुंची पीड़िता
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया रामनगर में पारिवारिक विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घर के भीतर शुरू हुआ आपसी मनमुटाव और नोकझोंक कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गया।
विवाद के दौरान घर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
घटना के बाद पीड़िता ने घुघली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
📍 मामला: पिपरिया रामनगर, घुघली थाना क्षेत्र, महराजगंज
वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं|
Public maharajganj
#Maharajganj #MaharajganjNews #Ghughali #PipariyaRamnagar #BreakingNews #UPNews #NewsUpdate #everyone #followers #PublicMaharajganjNews #HindiNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 10, 2026