नबीनगर: अकोरहा गांव में हत्या के दो आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई
नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह के हत्या के दो आरोपितों के घर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती किया है. हत्या के नामजद अभियुक्त एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अकोरहा गांव निवासी मंटू यादव और विक्की गिरी के घर नबीनगर,एनटीपीसी खैरा, बडेम ओपी, माली एवं नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है.