नबीनगर: जनकपुर पोखरा गांव से पुलिस ने 139 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा गांव से 139 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर उसी गांव निवासी कृष्ण विजय सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.