नबीनगर: इटवा गांव से नबीनगर थाना की पुलिस ने पुलिस पर हमले सहित अन्य मामलों के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने माली थाना क्षेत्र के इटवा गांव से पुलिस पर हमला करने, अगजनी और दंगा करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के भवानोखाफ़ गांव निवासी नवनीत कुमार उर्फ छोटन है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि उसके ऊपर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.