दरभंगा स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर एनडीए ने कसी कमर, जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
समस्तीपुर। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर समस्तीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नेताओं ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान मतदाताओं को केंद्र एवं बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की जाएगी।
बैठक में कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि एनडीए के घटक �