समस्तीपुर में लापता बच्चे का शव बगीचे में मिलाः आंख के पास चोट और बॉडी पर कट के निशान; परिजन ने हत्या की आशंका जताई
समस्तीपुर में लापता बच्चे का शव बगीचे में मिला है। शुक्रवार रात घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित मटखनमा बगीचे की है।
सुबह ग्रामीण की नजर गाछी में पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के बेटे सुधीर कुमार (10) के रूप में हुई है। आखिरी बार चौक के पास दिखा था
परिजनों के अनुसार, सुधीर रात करीब 9 बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास दिखा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शरीर पर चोट के निशान, आंख के पास भी जख्म
सुधीर के शरीर पर चोट और कट क