हायाघाट: चार दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने इनामात ढाला पर सड़क जाम किया
हायाघाट। लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज हायाघाट प्रखंड के इनामात गांव के लोगों ने इनामात ढाला पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे हायाघाट थाना प्रभारी एवं एएसआई सुधीर कुमार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।