अकलतरा: SNPV ने सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी की, श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के 17 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में बनाई जगह
शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 8 अप्रैल 2026 को सत्र 2024 25 की मेरिट सूची प्रकाशित की गई।इस सूची में ग्रामीण अंचल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 छात्र-छात्राओं ने अपनी लगन, मेहनत और जुनून के बल पर विश्वविद्यालय की टॉप 10 सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय, अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया।