फरसगांव: फरसगांव में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, शाम को निकाली गई भव्य शोभायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरूवार को फरसगांव नगर धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई गई।फरसगांव नगर के हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान मन्दिर मे हवन पूजा, महाआरती के बाद रामायण पाठ किया गया।पूजा के बाद दोपहर को मन्दिर के सामने भव्य रूप से भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसके बाद शाम को 07 बजे क्षेत्र के युवाओ और भक्तो ने भव्य शोभायात्रा निकाली ।