हरदोई: फोर लेन का कार्य शुरू, पहले चरण में खेतुई से लखनऊ चुंगी तक किया जाएगा कार्य
Hardoi, Hardoi | May 9, 2026 हरदोई में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। पहले चरण में खेतुई से लखनऊ चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण और नाले का निर्माण का कार्य कराया जाएगा। 77 करोड़ की इस परियोजना का शिलान्यास प्रदेश सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया था।