कांवड़िए से मारपीट और कार में तोड़फोड़ पर पुलिस का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार।।
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ खंडित होने के बाद हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे एक कांवड़िए की अल्टो कार की टक्कर एक अन्य कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई।
इसके बाद कुछ लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट कर उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने राजा उर्फ राजेश निवासी गंगनहर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।