चाईबासा: सिंहभूम सीट से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने राजनगर प्रखंड में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
सिंहभूम क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने राजनगर प्रखंड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कुजू, तेलाई, लोदा, बंदोडीह, केलुगोट, गोलिया, श्यामसुंदरपुर, किता, बाबा तिलका माझी चौक, विश्रामपुर, बीटा, केसरगढ़िया, मुरुमडीह, कटंगा आदि गांव में ग्रामीणों के साथ संपर्क किया। मौके पर जिप सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, प्रभारी प्रखंड प्रमुख सुमना देवी, कुजू की मुखिया पिंकी बारदा, राजो टुडू, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता / समर्थक उपस्थित रहे।