बांगरमऊ: समाधान दिवस पर दलित परिवार ने दबंगों पर जबरन रास्ता निकालने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई
उन्नाव की बांगरमऊ तहसील में शनिवार सुबह 11 बजे संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम शादीपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर इंसाफ की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग उनकी कृषि भूमि के बीच से जबरन चकरोड निकालने का प्रयास कर रहे हैं और जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट की धमकी देने का