सहसवान: जरीफनगर थाना क्षेत्र में छप्परनुमा घर में लगी आग, घर में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी सोनपाल पुत्र चन्द्रपाल ने रहन-सहन के लिए एक छप्परनुमा घर बना रखा है। वहीं घर के बराबर में उसने छ्प्पर डालकर पशुपालन भी कर रखा था। रविवार दोपहर बाद तीन बजे करीब अचानक अज्ञात कारणों से छप्परनुमा घर में आग लग गई। घर से धुआं उठता देख पडोस के लोगों ने शोर मचाया जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई है।