डुमरा: सीतामढ़ी में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
सीतामढ़ी में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा सीतामढ़ी जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। जिले के कुल छह परीक्षा केंद्रों पर करीब 3800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।