फिरोज़ाबाद: वारंटियों पर शिकंजा: थाना दक्षिण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपियों को दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,उनके नाम बताए।