बाढ़ में खराब सीसीटीवी का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। होली के बाद बचे हुए सीसीटीवी कैमरे को भी ठीक कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी शनिवार की रात लगभग 8 बजे उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रवि विद्यार्थी ने दी। आपको बता दें कि बाढ़ नगर परिषद् क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद् के द्वारा कई चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे,जिसमें से कुछ कैमरे खराब हो गए थे।