बिहारीगंज: भैरोपट्टी में टाट तोड़कर घर में चोरी, 47 हजार नकद व करीब 40 हजार के जेवर गायब
बिहारीगंज के पररिया पंचायत अंतर्गत भैरोपट्टी वार्ड संख्या–05 में बुधवार देर रात चोरों ने फूस के घर का टाट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अनिल साह के अनुसार, बक्से में रखे 47 हजार रुपये नकद, करीब 40 हजार रुपये के जेवर और जरूरी कागजात चोरी हो गए। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।