Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image
image

पांच क्विंटल लड्डू, चांदी का मुकुट और पुष्पवर्षा के साथ शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत ब्रह्मर्षि समाज ने किया सम्मान, कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर पहुंचे बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. शिक्षा मंत्री के स्वागत में पांच क्विंटल लड्डू वितरित किए गए, जबकि उन्हें चांदी का मुकुट और स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया. ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक मंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया. पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा. ब्रह्मर्षि समाज के कार्यक्रम में जुटी भीड़ ब्रह्मर्षि समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें किसान नेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भी भेंट की गई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिक्षा मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. मंच पर दिखे कई प्रमुख चेहरे कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला तथा नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा मंचासीन रहीं. सभी अतिथियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई. कल्लू राय और योगेश राय ने की मेजबानी स्वागत समारोह के आयोजन में ब्रह्मर्षि समाज के नेता कल्लू राय और बगीचा उत्सव लॉन के प्रोपराइटर योगेश राय की प्रमुख भूमिका रही. दोनों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही. भव्य आयोजन और भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि शिक्षा मंत्री के जिले आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह था.

Buxar, Buxar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

निजी स्कूलों ने शिक्षा मंत्री के सामने खोला समस्याओं का पिटारा, 100% साक्षरता के लिए मांगी अधिक स्वतंत्रता

बक्सर के शिक्षा संवाद में RTE भुगतान, नई शिक्षा नीति और प्रशासनिक समन्वय के मुद्दे उठे

निजी विद्यालय संचालकों ने कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार और स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी

बक्सर. जिले के निजी विद्यालयों ने गुरुवार को आयोजित "शिक्षा संवाद" कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के समक्ष शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और सुझावों को रखा. वैष्णवी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के निबंधित, गैर-निबंधित एवं संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) द्वारा किया गया.

संवाद के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में साक्षरता दर अभी भी लगभग 70 प्रतिशत है और शिक्षा पर सरकारी खर्च बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं व्यापक शिक्षा के लिए निजी क्षेत्र को अधिक स्वतंत्रता और सहयोग दिया जाना चाहिए.

डॉ. प्रदीप पाठक और कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं, आरटीई के तहत पढ़ाए गए बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि के लंबित भुगतान तथा विद्यालयों को प्रभावित करने वाले प्रशासनिक निर्णयों में एसोसिएशन की सलाहकारी भूमिका सुनिश्चित करने की मांग रखी. वहीं बिरला ओपन माइंड के निदेशक अंकुर राय ने आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने के सुझाव दिए.

वक्ताओं ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन के निर्देश अचानक जारी होने से अभिभावकों और विद्यालय कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में विद्यालय संगठनों के साथ नियमित संवाद आवश्यक है.

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यालय संचालकों की बातों को गंभीरता से सुना. इस दौरान निजी विद्यालयों की ओर से उन्हें शॉल, बुके, पुस्तक और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन भारत प्रसाद ने किया. उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से संगठनात्मक बैठकों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के बेहतर समन्वय से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

निजी स्कूलों ने शिक्षा मंत्री के सामने खोला समस्याओं का पिटारा, 100% साक्षरता के लिए मांगी अधिक स्वतंत्रता बक्सर के शिक्षा संवाद में RTE भुगतान, नई शिक्षा नीति और प्रशासनिक समन्वय के मुद्दे उठे निजी विद्यालय संचालकों ने कहा- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार और स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी बक्सर. जिले के निजी विद्यालयों ने गुरुवार को आयोजित "शिक्षा संवाद" कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के समक्ष शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और सुझावों को रखा. वैष्णवी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के निबंधित, गैर-निबंधित एवं संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) द्वारा किया गया. संवाद के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में साक्षरता दर अभी भी लगभग 70 प्रतिशत है और शिक्षा पर सरकारी खर्च बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं व्यापक शिक्षा के लिए निजी क्षेत्र को अधिक स्वतंत्रता और सहयोग दिया जाना चाहिए. डॉ. प्रदीप पाठक और कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं, आरटीई के तहत पढ़ाए गए बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि के लंबित भुगतान तथा विद्यालयों को प्रभावित करने वाले प्रशासनिक निर्णयों में एसोसिएशन की सलाहकारी भूमिका सुनिश्चित करने की मांग रखी. वहीं बिरला ओपन माइंड के निदेशक अंकुर राय ने आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने के सुझाव दिए. वक्ताओं ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन के निर्देश अचानक जारी होने से अभिभावकों और विद्यालय कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में विद्यालय संगठनों के साथ नियमित संवाद आवश्यक है. कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यालय संचालकों की बातों को गंभीरता से सुना. इस दौरान निजी विद्यालयों की ओर से उन्हें शॉल, बुके, पुस्तक और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन भारत प्रसाद ने किया. उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से संगठनात्मक बैठकों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के बेहतर समन्वय से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Buxar, Buxar | Jun 19, 2026

रामरेखा घाट स्थित बड़ी मठिया पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, लिया प्रभु का आशीर्वाद

रामरेखा घाट स्थित बड़ी मठिया पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, लिया प्रभु का आशीर्वाद

Buxar, Buxar | Jun 19, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर राजपुर में भाजपा का वृहद जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे राजेश सिन्हा

बक्सर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

अभियान के दौरान राजेश सिन्हा ने नागरिकों को विकास बुकलेट और संपर्क पत्रक वितरित किए. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है.

राजेश सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का फीडबैक प्राप्त करना भी है.

इस दौरान स्थानीय निवासियों, किसानों, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों से भी संवाद किया गया. कई स्थानों पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया.

अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला मंत्री अरविंद पासवान, इंद्रलेश पाठक, रजनीकांत गुप्ता, सुनील सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कमलेश कुशवाहा, विनोद शुक्ला, सोनू सिंह, रितेश सिंह, गोविंद सिंह, मथुरा सिंह और शंकर केसरी सहित राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर राजपुर में भाजपा का वृहद जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे राजेश सिन्हा बक्सर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. अभियान के दौरान राजेश सिन्हा ने नागरिकों को विकास बुकलेट और संपर्क पत्रक वितरित किए. उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. राजेश सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का फीडबैक प्राप्त करना भी है. इस दौरान स्थानीय निवासियों, किसानों, व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों से भी संवाद किया गया. कई स्थानों पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया. अभियान में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ विंध्याचल सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, जिला मंत्री अरविंद पासवान, इंद्रलेश पाठक, रजनीकांत गुप्ता, सुनील सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कमलेश कुशवाहा, विनोद शुक्ला, सोनू सिंह, रितेश सिंह, गोविंद सिंह, मथुरा सिंह और शंकर केसरी सहित राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Buxar, Buxar | Jun 19, 2026

पांच क्विंटल लड्डू, चांदी का मुकुट और पुष्पवर्षा के साथ शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत ब्रह्मर्षि समाज ने किया सम्मान, कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बक्सर पहुंचे बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान ब्रह्मर्षि समाज की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. शिक्षा मंत्री के स्वागत में पांच क्विंटल लड्डू वितरित किए गए, जबकि उन्हें चांदी का मुकुट और स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया. ब्रह्मपुर से लेकर बक्सर शहर तक मंत्री के स्वागत में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था. कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया. पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा. ब्रह्मर्षि समाज के कार्यक्रम में जुटी भीड़ ब्रह्मर्षि समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें किसान नेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर भी भेंट की गई. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिक्षा मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. मंच पर दिखे कई प्रमुख चेहरे कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला तथा नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा मंचासीन रहीं. सभी अतिथियों ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई. कल्लू राय और योगेश राय ने की मेजबानी स्वागत समारोह के आयोजन में ब्रह्मर्षि समाज के नेता कल्लू राय और बगीचा उत्सव लॉन के प्रोपराइटर योगेश राय की प्रमुख भूमिका रही. दोनों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही. भव्य आयोजन और भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि शिक्षा मंत्री के जिले आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह था. - Buxar News