अंबाह: अग्रसेन स्कूल में आशीष अग्रवाल सर्वसम्मति से अग्रवाल संघ के नए अध्यक्ष चुने गए, समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
Ambah, Morena | Sep 24, 2026 अंबाह में बुधवार रात अग्रसेन स्कूल में अग्रवाल संघ की बैठक हुई। पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण अग्रवाल उर्फ छोटू के त्यागपत्र के बाद आशीष अग्रवाल उर्फ सिंपी को सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए नया अध्यक्ष चुना गया। समाजजनों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। आशीष ने सभी का आभार जताते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।