जगदीशपुर: भागलपुर में कराटे स्कॉलरशिप योजना 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक करें आवेदन
भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे और जूडो क्लब तथा जिला कराटे एसोसिएशन ने आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए कराटे स्कॉलरशिप योजना 2026-27 की शुरुआत की है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। यह स्कॉलरशिप केवल जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ भागलपुर से जुड़े बच्चों के लिए है।