रघुराजनगर नगरी: चित्रकूट में बाढ़ का कहर: दो मंजिला मकानों की छत तक पहुंचा पानी, 650 लोगों का रेस्क्यू; 400 दुकानें तबाह
सतना। लगातार करीब 14 घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद धार्मिक नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पानी घाटों से निकलकर बस्तियों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जा पहुंचा। हालात इतने गंभीर हो गए कि कई स्थानों पर दो मंजिला मकानों की छत तक पानी पहुंच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतो पर चढ़े।