आज दिनांक 27.09.2026 के पूर्वाह्न 11:00 बजे खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय बालक / बालिका अंडर-14/17/19 खेल प्रतियोगिता, 2026 का शुभारंभ अपर समाहर्त्ता, कटिहार द्वारा कोशी रेलवे फुटबॉल स्टेडियम, न्यू कॉलोनी, कटिहार में हुआ। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, कटिंहार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, कटिहार, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिंहार एवं विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस वर्ष कटिहार जिला के 154 सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के विभिन्न खेल विधा यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वुशू, ताईक्वांडों, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, कराटे, फुटबॉल, बॉक्सिंग इत्यादि खेल विधा के कुल 1394 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक एथलेटिक्स 100/200/400 मी० के अंडर-14/17 बालिका वर्ग एवं अंडर - 19 बालक वर्ग तथा शतरंज, वॉलीबॉल, टेबुल टेनिस एवं कबड्डी अंडर-19 बालक एवं बालिका अंडर-19 की प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar Department of Sports, Government of Bihar
Katihar, Bihar | Sep 27, 2026