जगदलपुर: सुभाष पार्क में हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया
शहर के शहीद पार्क चौक के सामने स्थित सुभाष पार्क में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस जी के मूर्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।