भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल को दिल्ली में आवास आलोट हो गया है तो ऐसे में उन्हें पहले ही जयपुर के मकान को खाली कर देना चाहिए था.