काराकाट थाना की पुलिस ने देसी शराब के साथ बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तारों में दुआरी निवासी धनजी पासी व नावानगर (बक्सर) थाना के कतिकनार निवासी कमलेश पासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनकी गिरफ्तारी गश्ती को निकली पुलिस द्वारा की गई। शक के आधार पर हुई करवाई।