हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर जंक्शन के अग्रसेन चौक पर तेज रफ्तार का कहर, बस और बोलेरो की भिड़ंत में एक की मौत
जंक्शन के अग्रसेन चौक के पास बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चौराहे पर लोक परिवहन बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।