रिश्तों का कत्ल: जमीन के पैसों के विवाद में बेटे ने की थी पिता की हत्या, 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के छित्तूपुर मजरा कैनी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन बेचने से मिले रुपयों के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दी थी, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, 15 जून को जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत रामनरेश अपने बेटे राहुल कुमार के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जमीन बिक्री से मिले पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल ने अपने पिता पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल रामनरेश को जिला अस्पताल से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक �