मोतिहारी: महिला थाना ने पोक्सो एक्ट मामले में फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तेहार का किया त्तामिला
महिला थाना के द्वारा पोक्सो एक्ट मामले में फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार का विधिवत त्तामिला किया गया है। कांड संख्या 129/25 में प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार पिता रामबली सिंह साकिन बेला थाना चिरैया जिला पूर्वी चंपारण के घर पर पहुंचकर पुलिस ने उपस्थित लोगों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार की शाम 7:11 पर दी गई।