एक बाइक पर सात सवारों की रील वायरल, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर सात युवक सवार होकर रील बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार सभी युवक नाबालिग हैं।
सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट और रीलबाजी करने से हादसे की आशंका बनी रही। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ऐसे कृत्य पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
@inc_uttarpradesh @cmoffice_up @kaushambipolice @cmoffice_up @news24official