गुना नगर: ग्राम सगाबरखेड़ा में खेत में पानी देने को लेकर बड़े भाई ने किया छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला
गुना ज़िले के आरोन थानांतर्गत ग्राम सगाबरखेड़ा में दो भाइयों के बीच खेत में पानी देने के मामले को लेकर मारपीट हो गई। फरियादी राजेन्द्र सिंह ने अपने बड़े भाई दिनेश यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बड़े भाई के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।