बांदा: बांदा में घर-दुकानों में आग, पति और बहनोई पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत
Banda, Banda | Mar 30, 2026 बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव में एक घर और दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला ने अपने पति और उसके बहनोई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है।वही पीड़ित ने पुलिस अधिक्षक को शिकायत पत्र दिया है और न्याय की गुहार लगाई है