आमला: खतेड़ा के फॉरेस्ट नाका मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Amla, Betul | Aug 30, 2025 आमला तहसील के खतेडा के फारेस्ट मार्ग पर 30 अगस्त को 2 बजे करीब बाइक व टेक्टर में जोरदार टक्कर हो गई है। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। आमला पुलिस ने बताया कि बाइक व टेक्टर में टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक में सवार कमलेश पिता साबू लोबो की मौत हो गई है।परिजनों के बयान लेकर पुलिस ने आमला अस्पताल में उसका पीएम कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।