ब्यौहारी: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरका गांव में 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।मामले में पुलिस मंगलवार रात 7 बजे से जांच कर रही है।