कोरबा: कटघोरा अस्पताल में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, मरीजों के परिजनों ने उठाए सवाल
Korba, Korba | May 28, 2026 कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में मेडिकल स्टाफ ओपीडी समय के दौरान बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल है। कई कूलरों में पानी नहीं होने से मरीज और उनके परिजन गर्मी में परेशान