दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान,दरभंगा में निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस,चाहरदिवारी तथा बॉयज हॉस्टल सहित अन्य विकसित की जा रही संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे दी गई।