शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। ओवरलोड के कारण नगर के कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए, जिससे पिछले करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। सबसे पहले बाल्मीकि मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंका, जिसके बाद श्रीराम टॉकीज क्षेत्र का ट्रांसफार्मर भी बंद हो गया.