फिरोज़ाबाद: गली बोहरान इलाके में सगे भाइयों के दो पक्षों में हुआ ख़ूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए ज़ख्मी
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के गली बोहरान इलाके में सोमबार की देरशाम राकेश और जय प्रकाश अग्रवाल नामक सगे भाइयो के पक्षों में महाभारत हुआ है। जिसमे दोनों पक्षों की तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुये है। घटना के पीछे आपसी कहासूनी और चुगली को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।