चकरनगर: पंचनद संगम में दो दिन से फंसे गौवंश को दमकल टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला
विठोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचनद संगम पर दो दिन से एक गौवंश दलदल में फंसा हुआ था।संगम के किनारे खेतों में फसल काट रहे किसानों ने संबधित दमकल टीम की सूचना दी।सूचना मिलते ही रविवार सुबह करीब 10 बजे दमकल टीम मौके पर पहुंची।फायर स्टेशन प्रभारी सुभाष आर्या सहित सभी कर्मियों ने घण्टों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला।